फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ ने जिले में लगाए 3250 पौधे

विज्ञापन
पथवाल के स्कूल में पौधे लगाते सीआरपीएफ के अधिकारी। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। सीआरपीएफ की 121 बटालियन ने रविवार को पथवाल गांव के सरकारी मिडिल स्कूल परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाए। इसकी अगुवाई बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन

सेना के अधिकारी और जवान पौध रोपण अभियान के अंतर्गत जिले भर में अब तक 3250 पौधे लगा चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि जिले के विभिन्न इलाकों में पिछले एक महीने से यह अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को भी स्कूल में 40 पौधे लगाए गए। इसी तरह जिले भर में कुल चार सौ पौधे रविवार को लगाए गए हैं। अब तक जिले भर में करीब 3250 पौधे बटालियन की ओर से हीरानगर, बसहोली, कठुआ और लखनपुर में लगाए जा चुके हैं।
जीवन में वृक्षों के महत्व पर उन्होंने कहा जिस तरह जल ही जीवन है, उसी तरह वृक्ष ही मोक्ष है। पर्यावरण के संरक्षण के लिए सभी को अपने जीवन में पेड़ लगाने चाहिए। जिसे एक पेड़ काटने की जरूरत पड़ती है, उसे कम से कम 10 पेड़ लगाने चाहिए। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी नीलम सरंगल, मंजू थापा उप कमांडेंट, सुरेंद्र पाल उप कमांडेंट आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें