फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 14 दिन में लगे कूड़े के ढेर, उठाने पर हंगामा

विज्ञापन
नगर परिषद की ओर से सफाई का प्रयास करवाए जाने पर भड़के सफाई कर्मचारी तड़के प्रदर्शन करते हुए - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
नगर परिषद ने सफाई शुरू की तो अस्थायी कर्मचारी आ गए आड़े
विज्ञापन

माैके पर बनी तनाव की स्थिति, विभागीय सुस्ती से परेशान हो रहा आम आदमी

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पिछले 14 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में कचरे का ढेर लग गया है। मंगलवार को नगर परिषद ने अपने स्तर पर जमा कचरे को हटाने की कवायद शुरू की तो उन्हें अस्थायी सफाई कर्मचारियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद कचरा उठाने के निकली परिषद की पूरी मशीनरी को लौटना पड़ा। वहीं, विरोध में उतरे सफाईकर्मियों ने नगर परिषद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। दोबारा ऐसा करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

मंगलवार की अलसुबह कठुआ नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा पुलिस सुरक्षा में पूरी टीम के साथ शहर के पुराने सुपर बाजार के पास लगे कचरे के ढेर काे हटाने के लिए पहुंचे। उसी वक्त इसकी भनक लगते ही कई सफाई कर्मचारी वहां पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। सफाई कर्मचारियों के भारी रोष को देखते हुए परिषद की पूरी टीम लौट गई।
विज्ञापन

इस मौके पर सफाई कर्मचारियों की कठुआ यूनियन के अध्यक्ष शाका शुभ ने प्रशासन के निर्देश पर की जाने वाली कार्रवाई का विरोध किया। कहा कि जब-जब सफाई कर्मचारियों ने अपने हक के लिए आवाज उठाई तो उनकी हड़ताल को हर बार सरकार और प्रशासन ने छल से समाप्त कर दिया लेकिन इस बार सफाई कर्मचारियों के साथ बात करने लिए उनके पास कुछ नहीं है। लिहाजा वह ऐसी हरकत कर उनकी हड़ताल को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा इस तरह की हरकत की गई तो वे इसका करारा जवाब देंगे।
वर्जन

सफाई कर्मचारियों की हर साल होने वाली हड़ताल के बाद भी समस्या का समाधान न होना सरकार और प्रशासन की विफलता है। जारी हड़ताल के चलते पूरा शहर आज कचरे से दबा हुआ है। सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की जा रही है। इस बार आम आदमी भी हड़ताल को समर्थन दे रहा है। ऐसे में अगर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लंबी खिचती है तो आने वाले समय में यह संघर्ष और कड़ा हो सकता है। - सतपाल महाजन, प्रधान कठुआ विकास मंच
विज्ञापन




शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े के ढेर लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण कई स्थानों पर गंदगी फैल गई है, विभागीय स्तर पर चल रही खींचतान और सुस्ती का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों की मांग भी जायज है। प्रशासन और नगर परिषद से जल्द समाधान निकालकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। - विवेक शर्मा, स्थानीय युवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें