जम्मू विश्वविद्यालय द्वारा कठुआ कैंपस के साथ मिलकर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने नृत्य कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरूआत पारंपरिक दीप प्रज्जवल के साथ की गई। इसके बाद बच्चों ने नृत्य पेश कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में अपने सबोधन के दौरान रेक्टर नीलु रोमित्रा ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा के संस्कृति को जोड़ना सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि शिक्षा के साथ साथ अन्य गैर अकादमिक कार्यक्रमों में हिस्सा लें।
शिक्षा को कभी बोझ नहीं समझना चाहिए। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिनन गीतों पर एकल, समुह नृत्य पेश कर सबको झूमाया।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों देखकर सभी ने तालियां बजाकर हौंसला बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में राजीव गांधी कालेज को सर्वश्रेष्ठ नृत्य करने के लिए विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कालेजों के स्टाफ सदस्यों ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई।