फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने पर पीएचई कर्मियों का धरना

Sat, 27 Sep 2014 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइस महीनों से बिना वेतन के काम कर रहे पीएचई कर्मचारियों ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने अपनी ही नीतियों का उल्लंघन किया है। कर्मचारियों को गुमराह कर बिना वेतन के काम लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर उनकी मांगें पूरी नहीं कीं तो वह उग्र रुख अपना लेंगे।

धरने का नेतृृत्व कर रहे पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलदीप राज ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से कर्मचारी बिना वेतन के कार्य कर रहे हैं। कई बार सरकार को विभाग के माध्यम से और खुद जाकर मांग बताई जा चुकी है, लेकिन सरकार ने अभी तक पहल नहीं की है। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में एक तरफ घरेलू वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार बिना वेतन के काम ले रही है।
विज्ञापन


दर्शन सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को कार्य करने के लिए कोई किट नहीं दी जाती है अपने पैसों से कर्मचारी किट खरीदते हैं, जिससे मोटर और पंप आदि या फिर वाल्व खोलने का कार्य किया जाता है। इसके साथ ही बरसात के दिनों में काम करने के लिए जो किट मांगी गई थी।
विज्ञापन


उसे भी सरकार ने अभी तक मुहैया नहीं करवाया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती है तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर महिंद्र कुमार, अशोक कुमार, सुनील सलगोत्रा, महादेव सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें