कठुआ। पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से सड़क संपर्क ठप होने के बाद बसोहली में पेट्रोल को लेकर संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को बसोहली के पेट्रोल पंप के हल्क सूख गए। मजबूरन लोगों को पंजाब में जाकर पेट्रोल भरवाना पड़ रहा है।
महानपुर और बसोहली के बीच कर्णवाड़ा के दन्नी के पास सड़क संपर्क कट गया था, जिससे गाड़ी महानपुर से बसोहली की ओर नहीं पहुंच पाई। ऐसे में पेट्रोल का संकट पैदा हो गया है। सिर्फ बसोहली ही नहीं बल्कि बनी में भी पेट्रोल का संकट आने वाले दिनों में पैदा हो सकता है यदि जल्द बड़े वाहनों को आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाती है। बुधवार को छोटे वाहनों के लिए मार्ग को थोड़ा दुरूस्त कर आवाजाही की अनुमति दी जा रही है।