फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अठियाल्ता में जमीन दरकने से चार मकान जमींदोज, 22 लोग बेघर... जंगल में टेंट लगाकर गुजार रहे रात

Thu, 21 Aug 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
15 दिन पहले अठियाल्ता के वार्ड सात में मकानों में दरारें पड़ती दिखाते लोगसंवाद
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर-बसोहली मार्ग से सटे अठियाल्ता के वार्ड-7 में भारी बारिश करीब पांच परिवाराें पर आफत बनकर गिरी है। कुछ दिन पहले तक जहां हंसता खेलता घर का आंगन था, वहां अब मलबा है। दरारें आने के बाद से ही मदद की गुहार लगा रहे परिवारों को अब मकान जमींदोज होने के बाद जंगल में टेंट लगाकर दो वक्त की रोटी से गुजारा करना पड़ रहा है। तिनका-तिनका जोड़कर तैयार किया आशियाना आज मिट्टी में मिल चुका है। इसके साथ ही उनके सपनों को भी किसी की नजर लग गई है।
विज्ञापन

अठियाल्ता वार्ड-7 के सरदार अली, रशीद, इकबाल अहमद और एक वृद्ध महिला के अलावा चैन सिंह के मकान पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गए हैं। इसी महीने की शुरूआत में पेडू नाल के पास पुल धंसा और मिट्टी खिसकना शुरू हो गई। आज परिवार केवल मलाल करते हैं कि उनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। आशियाने तबाह होने के बाद यहां तहसीलदार महानपुर की ओर से एक बार राशन की सप्लाई दी गई तो वहीं पुलिस और राजस्व विभाग की टीम हाल जानकर चली गई। इन परिवारों का भविष्य क्या होगा फिलहाल न तो सरकार को पता है, न प्रशासन को। वहीं अपने हालात को देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान हैं।
उधर, बसोहली से धार झेंखर को जाने वाले मार्ग पर भी बुधवार को भारी पस्सियां गिरने से मार्ग अवरूद्ध हो गया। हजारों की आबादी का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। लोग कई कई किलोमीटर का पैदल सफर तय करने को मजबूर हो रहे हैं। इससे पहले लखनपुर से महानपुर और महानपुर से बसोहली का संपर्क भी कट चुका है। मुख्य मार्गाें के अलावा लिंक मार्गाें को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें