फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गोविंदसर-ए व चनग्रां में पंचायत घर बनाने को मिली मंजूरी

Thu, 27 Mar 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
60 लाख रुपये की लागत से दोनों पंचायतों में इसी वर्ष शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

कठुआ। पंचायत गोविंदसर-ए और पंचायत चनग्रां में पंचायत घर बनाने के लिए ग्रामीण विभाग की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। अब ब्लॉक कठुआ की दोनों पंचायतों में 60 लाख की लागत से पंचायत घरों का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस सुविधा से न केवल ग्रामीण विकास को संजीवनी मिलेगी, बल्कि इससे ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे अन्य प्रशासनिक सेवाएं भी उपलब्ध होगी।
स्थानीय लोगों की मानें तो गोविंदसर-ए पंचायत में वर्ष 2006-07 के परिसीमन के बाद से ही जहां पंचायत घर की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। दरअसल परिसीमन के पहले वर्तमान में राजकीय हाई स्कूल गोविंदसर में पंचायत घर की सुविधा होती थी, जहां पंचायत घर बना था वह जमीन का टुकड़ा स्कूल विभाग का था। इसे बाद में स्कूल विभाग को ही सौंप दिया गया। तब से लेकर अब तक गोविंदसर में पंचायत घर की व्यवस्था नहीं थी, जो इस वर्ष पूरी हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें