फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छलां चौक पर खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत करवाने की मांग

विज्ञापन
छलां चौक पर खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। तहसील की पंचायत गलक के अधीन आते धार सड़क छलां चौक पर लगा हैंडपंप खराब होने की वजह से स्थानीय लोग, दुकानदार और दिनभर चौक पर आने वाले यात्री पेयजल किल्लत की परेशानी से जूझ रहे हैं।
स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र, राज कुमार, प्रीतम चंद, अमित, अरुण कुमार, बलबीर चंद आदि ने बताया कि यह हैंडपंप ही सबके लिए इकलौता पानी का स्रोत है।
चौक पर ना ही कोई नल के जरिए पानी की आपूर्ति है और ना ही नजदीक में कोई प्राकृतिक स्रोत है। जिनके पास वाहन हैं वह तो वाहनों पर पानी की ढुलाई कर अपनी जरूरत पूरा कर रहे हैं, लेकिन चौक पर आने वाले यात्री और दिन भर खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोग पेयजल के लिए मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक महीने पहले भी भूजल विभाग की ओर से हैंडपंप को दुरुस्त करवाया गया था लेकिन कुछ दिन बीत बाद ही यह फिर से खराब हो गया। लोगों ने भूजल विभाग से मांग की कि छलां चौक मे खराब पड़े हैंडपंप की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में भूजल विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता कमल किशोर को दो बार कॉल करने पर उन्होंने जब फोन नहीं उठाया तो कार्यकारी अभियंता भूजल विभाग राकेश भट्टी से बात की गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द हैंडपंप को दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें