फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: घाटी औद्योगिक क्षेत्र से निकल रहे जहरीले पानी पर ग्रामीणों ने जताया रोष

विज्ञापन
औद्योगिक इकाईयों से निकल रहे दू​षित पानी को लेकर प्रदर्शन करते किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। घाटी औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले गंदे और जहरीला पानी को लेकर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्टरियों से निकलने वाले दूषित पानी से न केवल किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, बल्कि यह पानी पीने से उनके मवेशी भी मर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द इस समस्या का हल नहीं किया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों में शामिल पूर्व पंच शेरू ने बताया कि फैक्टरियों से निकलने वाला जहरीले पानी को लेकर कई बार जिला प्रशासन को अवगत करवा चुके है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, देव रजा ने बताया कि अभी तक इस जहरीले पानी से उनकी चार भैसें मारी जा चुकी है। कहा कि औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला जहरीला पानी प्रशासन ने जानबूझ कर नहर के नाले में डाला जा रहा है। इससे पहले इस पानी से ग्रामीण इसको नहाने सहित अन्य कामों में इस्तेमाल करते थे। लेकिन जब इस नहरी नाले में जहरीला पानी आ रहा है। उसे उनकी फसल भी बर्बाद हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन के मांग की है जल्द इस पर संज्ञान लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें