फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अधिवक्ता को पितृशोक, कठुआ न्यायालय में वकीलों ने ठप रखा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जिला बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता वरुण शर्मा के पिता की आकस्मिक मौत के चलते न्यायालय में कामकाज को ठप रखा गया। बता दें कि अधिवक्ता वरुण शर्मा के पिता बलराज कुमार का बीते रविवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके चलते सोमवार को जिला बार एसोसिएशन ने सूचना जारी कर सभी साथियों को अधिवक्ता के पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए कहा। इसलिए सभी न्यायालयों में कामकाज बंद रखा गया। जिसके चलते राजस्व न्यायालयों, ट्रिब्यूनल, सब रजिस्ट्रार आदि सहित जिले के सभी सिविल और आपराधिक न्यायालयों में काम को स्थगित कर दिया था। वहीं, एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता के पिता के मौत पर गहरा दुख जताया और कहा कि बार के सभी सदस्य इस दुख में उनके साथ खड़े है। वहीं, सोमवार की दोपहर को अधिवक्ता के पिता का आईटीआई रोड स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें