फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा पीपुल्स यूनाइटेड फ्रंट

विज्ञापन
पीपुल्स यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य जानकारी देते। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। सरकार की कथित जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए जिला के युवाओं ने पीपुल्स युनाइटेड फ्रंट नए संगठन की घोषणा की है। रविवार को शहर के हटली मोड में आयोजित बैठक के दौरान युवाओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का एलान करते हुए, इसके लिए अपनी जद्दोजहद शुरू करने का की शपथ ली।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व छात्र नेता अमरीश जसरोटिया ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में विपक्ष की भूमिका निभाने वाली राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से हाशिए पर चली गई हैं। इसके कारण सरकार अब मनमाने फैसले ले रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है, जिनकी कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों का साथ दे रही है और उसे जनता के हितों का कोई ख्याल नहीं।
जम्मू कश्मीर में जगह-जगह टोल प्लाजा, यूपीएससी में मिलने वाली राहत को खत्म किया जाना, 4जी इंटरनेट सुविधा जैसे मसलों के लिए संगठन अब आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अब समय-समय पर फ्रंट की बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोगों के मुद्दों पर चर्चा करने के साथ-साथ इसकी नई टीम की घोषणा भी की जाएगी। इस मौके पर पूर्व छात्र नेता जीवन ज्योति, विकास सिंह, मनिंदर सिंह, मोहम्मद सरदार भट्टी, लालदीन, केशव कोहली, राहिल गुलेरिया, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें