फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की किल्लत पर फूटा गुस्सा

Sat, 21 Nov 2015 01:47 AM IST
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न भागों में राशन की किल्लत और संपर्क सड़कों की खस्ताहालत पर शुक्रवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर उतरने में पूरी तरह से विफल रही है।  प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शशिकांत खजूरिया, मोहम्मद रजाक ने कहा कि विधानसभा हल्के के विभिन्न गांवों में पिछले कई महीनों से राशन की किल्लत बनी हुई है।

लोगों को सरकारी राशन की दुकानों पर उनके कोटे का राशन नहीं मिल रहा है। बार-बार कहने के बाद भी सरकार राशन के डिपो पर पर्याप्त मात्रा में राशन नहीं मुहैया करवा पा रही है। इसी तरह इलाके की तमाम संपर्क सड़कों की हालत काफी खराब हो गई है। विशेषतौर पर बिलावर फिंतर और बिलावर सुकराला सड़क नाले में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन


लेकिन न तो सरकार न ही सबंधित विभाग इसकी कोई सुध ले रहा है। उन्होंने म्यूनिसिपिल कमेटी पर आरोप लगाया कि बस अड्डा पर शौचालय बनाने के नाम पर गरीब लोगों के खोखों का हटा दिया गया, लेकिन उन्हें फिर से नहीं बसाया गया है। प्रदर्शन में दर्शन कुमार, मोहम्मद नईम, गिरधारी लाल, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें