फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले का पानी भरा रास्ते में, हाईवे पर उतरे लोग

Mon, 20 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
हाईवे पर जाम लगाए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर से कुछ दूर चक प्रताप इलाके में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा रविवार को जिला प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। समस्या से परेशान लोगों ने हटली मोड़ के पास जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग जाम लगाया। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान सोमवार तक नहीं किया गया तो वह जिला सचिवालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे हरविंदर सिंह ने कहा कि चक प्रताप इलाके में दो सौ घर हैं और चार बड़े स्कूल हैं। अफसोस की बात है कि इलाके को जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाले का पानी भरा रहता है। हलकी बारिश में भी इस मार्ग पर पानी जमा हो जाता है। इसका कारण पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होना है।

प्रशासन को इस बारे में कई बार बताया जा चुका है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। राजेश मेहता ने कहा कि चार वर्षों से समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


अधिक दिनों तक पानी जमा होने पर इससे बदबू उठने लगती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब नाले का निर्माण किया जा रहा था, तब लोगों ने नाले की स्लोप ठीक करने की बात कही थी, लेकिन निर्माण एजेंसी ने लोगों की एक नहीं सुनी।

उन्होंने कहा कि एक छोटी सी लापरवाही के कारण आज पूरे इलाके के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। जिला प्रशासन समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने अगर सोमवार तक जिला प्रशासन का कोई अधिकारी स्थिति देखने के लिए मौके पर नहीं आया तो वह जिला सचिवालय के सामने धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें