फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गांव के बीचोंबीच लग रहे गैस प्लांट पर लोगों ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कीड़िया गंडयाल गांव के बीचोंबीच स्थापित किए जा रहे गैस प्लांट पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगों ने जिला उपायुक्त राजेश शर्मा से मुलाकात कर प्लांट को भागथली स्थित औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा नेता शिंगारा सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर बताया कि प्रस्तावित प्लांट गांव के बीचोंबीच लग रह है। जिसके तीन तरफ दो हजार से ज्यादा आबादी रहती है। उनकी मांग है कि गांव के बीचोंबीच प्रस्तावित प्लांट नहीं लगना चाहिए। इससे आवासीय इलाके में प्रदूषण की समस्या पैदा हो सकती है। जिसका नुकसान स्थानीय लोगों को हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि मौजूदा प्लांट को रावी दरिया के किनारे स्थापित औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए। स्थानीय लोगों का कहाना है कि वे औद्योगिक इकाई के खिलाफ नहीं है, लेकिन इससे गांव के बाहर लगाना चाहिए। वहीं, जिला उपायुक्त ने मामले में संज्ञान लेने का आश्वासन दिया है। वहीं, शिष्टमंडल ने इलाके में पेयजल समस्या को भी उठाया है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द नये बनाए गए ओवर हैड टैंक को कार्यात्मक बना कर लोगों के घरों में सप्लाई बहाल की जाए। उन्होंने बताया पहले से ज्यादातर सप्लाई पाइपें जगह-जगह से लीकेज के कारण न तो लोगों के घरों में पर्याप्त पानी पहुंच रहा है और लोग गंदा पानी पीने को भी मजबूर हो रहे है। लिहाजा नये निर्माण किए ओवर हैड टैंकों से पानी की सप्लाई बहाल की जाए। इस मोके पर बहादुर लाल सहित दर्जनों लोग शिष्टमंडल में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें