फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पानी की निकासी न होने पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन

Mon, 23 Jun 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पानी की निकासी न होने पर हो रही परेशानी को लेकर चकड़ा में प्रदर्शन करते लोग। - संवाद। - फोटो : kathua
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर। चकड़ा में लोगों ने पानी की निकासी को लेकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि ओल्ड सांबा कठुआ सड़क से सीमावर्ती इलाके में बनी जीरो लाइन सड़क को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पानी की निकासी न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने कहा कि हल्की सी बारिश के बाद सड़क पर पानी भरने से न सिर्फ वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल गणेश दत्त ने कहा कि इससे पहले भी कई बार प्रदर्शन कर संबंधित विभाग से पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग कर चुके हैं। मगर कहीं सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओल्ड सांबा कठुआ सड़क को जीरो लाइन से जोड़ने वाली सड़क पर तारकोल बिछाने के दौरान लोगों ने निकासी की व्यवस्था की मांग की थी, मगर उस पर विभाग ने अमल नहीं किया। इसका खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में राजीव शर्मा, अजय सिंह, स्वर्ण सिंह, नरेंद्र कुमार और शाम लाल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें