फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल सिग्नल न होने से परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे बिलावर ग्रामीण पंचायत के कई मोहल्लों में मोबाइल सिग्नल न होने के कारण इलाके के करीब 3000 लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिलावर ग्रामीण पंचायत की सरपंच मिततू देवी ने बताया के पंचायत के रिया, टांडी, बख्तपुर, टगोंड, जाननु, पेना बेज और अन्य कई मोहल्लों के लोगों को मोबाइल सिगनल हासिल करने के लिए पहाड़ी के ऊपर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि कई बार इस संबंध में सरकार को अवगत करवा चुके हैं लेकिन आज तक किसी ने भी समस्या का समाधान नहीं किया। इलाके के कई अन्य लोगों ने बताया कि मौजूदा दौर में किसी भी प्रकार का काम करना हो तो मोबाइल सिग्नल की जरूरत रहती है। वहीं मोबाइल सिगनल न होने से इलाके के कई विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई करने से वंचित रह रहे हैं। सरपंच ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द पंचायत में किसी सरकारी जगह को चिह्नित करके मोबाइल टॉवर स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें