बिलावर में धूप में बच्ची को गर्मी से बचाने के लिए छाता लेकर जाता युवक।
बिलावर। इलाके में पड़ रही गर्मी से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। इससे लोगों का दिनचर्या प्रभावित हो गया है।
बुधवार को इलाके का अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंच गया। सुबह 10 के बाद आसमान से तेज धूप और भीषण गर्मी के रूप में आग बरसती रही। दोपहर के समय गर्म हवाओं के चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कस्बे के बाजार भी सुनसान दिखाई दिए।
दोपहर के समय में लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। तेज धूप और गर्म हवा से बचने के लिए लोग दिन के समय घरों में दुबके रहे।
स्थानीय निवासी सुशील कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, रामकुमार और चमन लाल आदि ने बताया कि गर्मी के कारण लोगों को बेहाल होना पड़ रहा है। बुधवार को तेज धूप के कारण सड़कों पर दोपहर के समय इक्का दुक्का वाहन ही दौड़ते नजर आए। कई राहगीर और दो पहिया चालक मुंह पर कपड़ा बांधकर चल रहे थे।
बिलावर बस स्टैंड पर दोपहर के समय सुनसान नजर आया। राहगीर हाथ में पानी की बोतल लेकर सफर करने के लिए मजबूर दिखे। इससे चिंतित अभिभावकों ने सरकार से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की मांग की है ताकि विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिल सके।