फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक मार्ग पर अवरोधक लगाने से भड़के लोग

विज्ञापन
लखनपुर में टोल प्लाजा व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर कस्बे को बाईपास करने और दर्जनों पंचायतों के सड़क संपर्क पर अचानक शुक्रवार दोपहर अवरोधक खड़े कर दिए जाने के बाद हंगामा हो गया। न ही नगर कमेटी लखनपुर और न ही पुलिस को इन अवरोधकों के लगाए जाने की भनक लगी। जिसके बाद यूथ फेडरेशन के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अवरोधकों को हटवा दिया। और मांग की गई है कि अवरोधक लगाने वालों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम चार बजे के लगभग लखनपुर के युवाओं का गुस्सा भड़क गया। सन्नी शर्मा के नेतृत्व में रोष प्रकट करते लोगों ने कहा कि लगातार लखनपुर बाईपास से निकलने वाले लोग टोल प्लाजा प्रबंधकों की आंखों में चुभ रहे हैं। हाईवे के टोल प्लाजा को फायदा पहुंचाने की आड़ में दर्जनों गांव के लोगों की आवाजाही को भी प्रभावित करने की कोशिश की गई है। दिन दिहाड़ी हुई इस घटना के संबंध में न तो नगर कमेटी और न ही पुलिस को कोई जानकारी है। किसी से भी पूछा नहीं गया है।
उन्होंने कहा कि लखनपुर टोल प्लाजा ठेकेदार का कोई हक नहीं बनता है कि वो लिंक मार्ग को अवरुद्ध करवाए। ऐसे में पुलिस को इनके खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। उधर, नगर कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र शर्मा ने मामले से पूरी तरह से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने इसे राजनीति करार दिया है। कहा कि मामला उनके संज्ञान में देर शाम आया है और इसकी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। ज्ञात रहे कि कुछ महीने पहले लखनपुर नगर कमेटी की ओर से लिंक मार्ग पर अड्डा पर्ची चालू कर दी गई थी। कुछ ही घंटों के भीतर लोगों के विरोध के बाद हटा लिया गया था। टोल प्लाजा प्रबंधन अशोक कुमार ने कहा कि लिंक मार्ग पर अवरोधक लगाए जाने पर टोल प्लाजा का कोई लेना देना नहीं है। टोल प्रबंधक केवल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों से ही टोल वसूलता है। लिंक मार्ग को लेकर दो तीन गुटों में आपसी मतभेद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............

लिंक मार्ग को बंद करने के लिए लगाए गए अवरोधक। संवाद- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें