फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नवनिर्मित सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बसोहली उपमंडल की डांबरा पंचायत के वार्ड नंबर 5 से पंचायत घर तक वार्ड नंबर 4, 7 एवं 6 होते हुए तराल, तरखान और एससी मोहल्ला को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क का विधिवत उद्घाटन हो गया है। 80 लाख रुपये की लागत से बनाई गई नई सड़क का उद्घाटन विधायक दर्शन सिंह ने किया।
विज्ञापन


सड़क के उद्घाटन के बाद ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पिछले लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग थी। उन्होंने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के बन जाने से आवागमन में अत्यधिक सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने पर अपनी खुशी और संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच चंदर प्रभा सहित अन्य पंच-सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें