फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह में प्रतिभागियों ने दिखाया खेलों के प्रति उत्साह

Sat, 23 Aug 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष पर जिले में चल रहे सप्ताहभर के कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रेरणादायक भाषणों और संकल्प ग्रहण समारोहों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




खेल अधिकारियों और वक्ताओं ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ाता है बल्कि मानसिक मजबूती, अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करता है। उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से खेलों में भाग लेने की अपील की ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली और समग्र विकास की ओर अग्रसर हो सकें।

जारी कार्यक्रम के संबंध में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने कहा कि यह पहल स्कूलों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर युवा प्रतिभाओं को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सप्ताह के दौरान विभाग द्वारा अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताएं, जागरूकता अभियान और फिटनेस कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जा रही है, जो 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के मुख्य समारोह के साथ संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें