मॉटियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ़ द मैच रहे खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक
- फोटो : kathua
बिलावर में मॉर्टियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर शहीदों की याद में बिलावर में करवाई जा रही मॉर्टियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है ।शुक्रवार को प्रतियोगिता में खेले गए मैच में परशुराम वॉरियर्स की टीम ने रविंद्र एजुकेशन ट्रस्ट की टीम को 6 विकेट से शिकस्त देकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली।
रविंद्र एजुकेशन ट्रस्ट की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 162 रन बनाए। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परशुराम वॉरियर्स की टीम ने 17वें ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य पूरा कर लिया और 6 विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। परशुराम वॉरियर्स के बल्लेबाज शेखर सिंह ने 42 गेंदों पर 64 रन बनाए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।