फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोगों के विरोध के बीच विधायक ने किया पेयजल परियोजना का उद्घाटन

Sat, 31 May 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

विधायक का आश्वासन तीस दिन के भीतर मिलेगा पेयजल समस्या का समाधान


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। रामकोट के वार्ड 8 कोरीथियाल में जल शक्ति विभाग के पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक और जलशक्ति विभाग को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके क्षेत्र की अनदेखी करते हुए उनके यहां से ही दूसरे क्षेत्र के लिए पेयजल परियोजना को पहले शुरू कर दिया गया है।
इसके बाद विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि तीस दिन के भीतर उनकी पेयजल योजना भी शुरू कर दी जाएगी। हालांकि विरोध के बीच ही विधायक ने पेयजल परियोजना का उद्घाटन भी कर दिया। शुक्रवार को कोरीथियाल के वार्ड आठ में विधायक सतीश शर्मा पेयजल परियोजना का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने उनका घेराव करते हुए अपनी समस्या बताई। कोरीथियाल निवासियों ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन देकर जल जीवन मिशन के अंतर्गत पंपिंग स्टेशन, हौज़ और पानी आपूर्ति के पूरे प्लांट को स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहयोग किया। उन्होंने बताया कि इलाके की अनदेखी करते हुए जल शक्ति विभाग ने कोरीथियाल, भूल और सर सब्बल इलाके की लगभग 2000 आबादी के साथ पक्षपात किया और पानी आपूर्ति को सिर्फ और सिर्फ रामकोट कस्बे के लिए सुचारु किया। बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां लगभग हर एक प्राकृतिक स्रोतों में भी पानी की किल्लत हो गई है जिससे स्थानीय लोग पीने के पानी के लिए वर्षों से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। नल के जरिए पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग कई किलोमीटर दूर से पानी सिर पर ढोकर घरों की जरूरत के लिए लाते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार पूर्व में भी अधिकारियों को इससे अवगत करवाया गया है लेकिन मांग को हर बार अनदेखा ही किया गया है। आक्रोशित लोगों में सागर सिंह, दीप चंद शर्मा, ज्ञान चंद, प्रकाश सिंह, सोमा देवी, कुशल्या देवी आदि ने बताया कि विधायक और संबंधित विभाग ने लोगों की आवाज को अनसुना करते हुए जबरन पेयजल परियोजना का उद्घाटन कर दिया। जिसके बाद परियोजना को शुरू करने पहुंचे जल शक्ति विभाग और विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विधायक सतीश शर्मा ने बताया कि लोगों को कुछ गलतफहमी थी लिहाजा उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। दो अलग अलग परियोजनाओं का काम चल रहा है। जिसमें से एक परियोजना का काम पूरा होने पर उसे शुरू किया गया है। तीस दिन के भीतर लोगों को उनकी परियोजना पूरी करवाने का आश्वासन दिया गया है।
............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें