फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग और ध्यान से बेहतर होंगे माता-पिता से बच्चों के रिश्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय डिग्री कॉलेज के मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग सेल ने राष्ट्रीय माता पिता दिवस मनाया। इस अवसर पर डॉ. शिव ने संबोधित करते हुए मनोवैज्ञानिक परामर्श के महत्व के बारे में जानकारी। उन्होंने माता-पिता और बच्चों के पालन पोषण के दौरान आने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रोफेसर डॉक्टर रंचना ने किशोरों के व्यवहार का सामना करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि किशोरों में जैविक मनोवैज्ञानिक भावनात्मक और शारीरिक परिवर्तन दिखते हैं। जिसने माता-पिता के साथ-साथ बच्चों के लिए व्यवहार का सामान्य होना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। कोरोना संकट के दौरान यह और भी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने दिन प्रतिदिन की गतिविधियों में योग और ध्यान को अपनाकर अपराधी व्यवहार के प्रबंधन के बारे में भी बात की।
इस सत्र में कॉलेज के 50 से अधिक छात्र शामिल हुए। प्रोफेसर संजीव गुप्ता, डॉ. आरके मन्हास, केहर सिंह, पपिंद्र भगत, प्रोफेसर पवन भगत, सुरेश कुमार, डॉ. शिवकुमार, संदीप वर्मा, संदीप शर्मा, प्रोफेसर ब्रह्मदत्त, जीवन कश्यप, प्रोफेसर शीतल ललोत्रा और अन्य ने कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें