फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने गांवों पर फिर दागे मोर्टार

Sun, 30 Oct 2016 01:01 AM IST
kathua
विज्ञापन
border - फोटो : PTI
विज्ञापन
अक्टूबर महीने में हीरानगर सेक्टर में लगातार दूसरी बार बीएसएफ ने घुसपैठ की बड़ी साजिश को विफल किया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार अलर्ट जवानों ने शनिवार तड़के पहाड़पुर के ठीक सामने संदिग्ध हलचल देखी। इस पर पैरालाइट छोड़े गए। आशंका जताई जा रही कि यह आतंकियों की घुसपैठ की साजिश थी, जिसके बाद पाकिस्तान ने कवर फायर देते हुए लगभग ढाई घंटे तक पहाड़पुर और आसपास के गांव को निशाना बनाया। हालांकि  बीएसएफ ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी की गई, जिसका बीएसएफ ने कड़ा जवाब दिया। सुबह छह बजकर दस मिनट पर शुरू हुई गोलाबारी आठ बजकर तीस मिनट पर थमी। इस बीच आठ बजकर पंद्रह मिनट पर पाकिस्तान की ओर से दागा गया एक मोर्टार पहाड़पुर निवासी प्रीतम सिंह के घर में आ गिरा, जिसकी चपेट में आकर मवेशी घायल हो गए। गोलाबारी से इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें