फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को मिल रहा माकूल जवाब : जितेंद्र

Mon, 15 May 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
विज्ञापन
Jitendra Singh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान को सीजफायर के उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है। उसकी ऐसी हरकतों पर पहले ऐसी जवाबी कार्रवाई कभी नहीं हुई थी। इस बात का संतोष सीमांत लोगों को भी है। गृह मंत्रालय और केंद्र सरकार के साफ निर्देश हैं कि पाकिस्तान की हर हरकत का ठोस जवाब दिया जाए।
विज्ञापन


ये बातें केंद्र में पीएमओ मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह ने पत्रकारों के साथ मुखातिब होते हुए कहीं। वह कठुआ के घाटी में राज्य के पहले बायोटेक पार्क के भूमि पूजन के लिए पहुंचे थे। डॉ. सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकत पर आमादा है, लेकिन संतोष की बात यह है कि सीमांत ग्रामीण बीएसएफ और सेना की जवाबी कार्रवाई को मान रहे हैं।

केंद्र सरकार पाकिस्तान की ऐसी हरकतों से निपटने के लिए क्या कर रही है, इस पर उन्होंने कहा कि सरकार पाकिस्तान की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है और इस हरकत पर सरकार ठोस कार्रवाई करने की तैयारी है। सार्वजनिक तौर पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है, लेकिन इतना आश्वस्त रहें कि सरकार जो भी रणनीति बनाएगी उसके अनुसार ही पाकिस्तान पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर उन्होंने कहा कि निश्चित ही प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्रालय पाकिस्तान की हरकतों का माकूल जवाब देगा और इसके लिए किस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी इसे सार्वजनिक तौर पर सबके सामने नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें