बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष है और वह पाकिस्तान का नागरिक है। सुरक्षाबलों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
अभी यह पता लगाया जा रहा है कि वह भारतीय क्षेत्र में कैसे दाखिल हुआ और सीमा पार करने के पीछे उसका क्या मकसद था। उसकी पहचान और अन्य परिस्थितियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी पूछताछ के बाद सामने आने की उम्मीद है।