फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तेज हवाओं से गिरा पेड़, चनग्रां रिसिविंग स्टेशन में इनकमिंग पैनल क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। वीरवार तड़के मौसम की अचानक करवट मुसीबत लेकर आई। तेज तूफान और बारिश के चलते चनग्रां मार्ग पर एक पेड़ बिजली लाइन पर गिरने से चनग्रां रिसीविंग स्टेशन का पैनल क्षतिग्रस्त हो गया।
इससे जिला जेल और सिटी फीडर की लाइनों में बिजली गुल हो गई। वहीं बुधवार रात को आए फाल्ट के बाद से शहर के पुलिस लाइन मार्ग पर के-3 फीडर की बिजली भी वीरवार रात तक बहाल नहीं हो सकी। ऐसे में भीषण उमस के बीच लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह पांच बजे के लगभग अचानक तेज हवाओं ने एक पेड़ को नुकसान पहुंचाया। जो सीधा बिजली की जेल और शहर की ओर जा रही लाइन पर जा गिरा। शार्ट सर्किट से चनग्रां फीडर के पैनल का इनकमर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद लाइनों में फाल्ट आने से एक बड़े इलाके में बिजली सप्लाई ठप हो गए। दोपहर बारह बजे के लगभग पेड़ काटकर हटाया गया जिसके बाद अस्थाई तौर पर बिजली को बहाल किया गया।
विज्ञापन

विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास गुप्ता ने बताया कि पैनल की खराबी को शाम पांच बजे तक पूरी तरह से दुरूस्त कर दिया गया था। उधर, शहर की कई अन्य लाइनों में भी सुबह बारिश और तेज हवाओं ने फाल्ट लाया। जिनमें से अधिकतर दोपहर तक बहाल हो गईं। हालांकि शहर के टांगड़ी पैलेस से स्टेडियम मार्ग पर के3 फीडर में रात तक बिजली की आंख मिचौनी का खेल जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें