फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू और मलेरिया के खिलाफ लोगों को टीम ने किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने कठुआ शहर के वार्ड नंबर 11 का दौरा किया। टीम ने यहां लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और मच्छरों के पनपने वाले स्थानों की पहचान करने के साथ-साथ आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। टीम ने लोगों को डेंगू और मलेरिया के लक्षणों तथा इनसे बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को कई दिनों तक बुखार रहता है तो इसे सामान्य न समझें और समय पर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। टीम ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर, गमलों, टायरों तथा अन्य स्थानों पर जमा पानी को नियमित रूप से साफ करने और मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें