फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कबड्डी, खो-खो, रेसलिंग, बैडमिंटन और वॉलीबाल के मुकाबले करवाए

Tue, 22 Apr 2025 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में जोन स्तरीय अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

कठुआ। वार्षिक खेल गतिविधि कैलेंडर के अनुसार जिले भर में जोन स्तरीय अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से करवाई जाने वाली प्रतियोगिता में पहले दिन कबड्डी, खो-खो, रेसलिंग, बैडमिंटन और वॉलीबाॅल के मुकाबले करवाए गए।
इस क्रम में लखनपुर शिक्षा जोन की खेल प्रतियोगिता का आयोजन सरकारी हाई स्कूल गैतरवां में करवाया गया। जोनल एजुकेशनल प्लानिंग ऑफिसर (जेडईपीओ) सुचरिता मेहता की अगुवाई में होने वाले इस आयोजन के दौरान जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी 307 खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल को अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान लड़कों की अंडर-17 आयु वर्ग की कबड्डी का फाइनल मुकाबला लिटिल फ्लावर स्कूल बसंतपुर और आरएस गोल्डन हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट मोड़ के बीच खेला गया। इसमें लिटिल फ्लावर स्कूल बसंतपुर की टीम ने जीत अपने नाम की। वॉलीबाॅल का फाइनल सरकारी हाई स्कूल गोविंदसर और सरकारी हाई स्कूल जंगलोट के बीच हुआ। इसमें सरकारी हाई स्कूल गोविंदसर की टीम ने जीत हासिल की। खो-खो का फाइनल हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट और हाईस्कूल जंगलोट के बीच हुआ। इसमें हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट ने जीत अपने नाम की। इस मौके पर स्कूल की मुख्य अध्यापिका अनीता किरण के साथ स्कूल स्टाफ और खेल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें