बिलावर। पुलिस ने किंडली गांव में डंपर चालक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से 750 मिलीलीटर देसी शराब की 20 बोतल बरामद हुई। जानकारी के अनुसार मल्हार पुलिस टीम को किंडली इलाके में वाहनों की जांच के दौरान डंपर के केबिन से देसी शराब की 20 बोतल बरामद हुई। आरोपी की पहचान आरिफ हुसैन निवासी सुकराला के रूप में हुई है। पुलिस ने डंपर और शराब की खेप को जब्त कर लिया है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद