फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 2000 आबादी को सात मिनट ही मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। कोहग गांव में पेयजल की किल्लत के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में जल आपूर्ति केवल सात मिनट के लिए ही की जा रही है। इस वजह से लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
पूर्व सरपंच ताराचंद पडोतरा और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के लगभग 80 घरों की 2000 से अधिक आबादी को ग्रेविटी के माध्यम से लाहिड़ी पंचायत से पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाती है। लगभग 60 वर्ष पूर्व डाली गई पाइपलाइन कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिस वजह से लोगों के घरों तक पानी सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग गांव में स्थित बावलियों से पानी ढोने को मजबूर हैं। कई बार जल शक्ति विभाग को समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत कोहग गांव के लिए परियोजना बनाई गई है जिसका अधिकतर काम पूरा हो गया है। गांव से सटे कमाड नाले में डगवैल का निर्माण भी किया जा चुका है लेकिन इस योजना के तहत जल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द जल जीवन मिशन योजना के तहत लोगों को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाए ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें