हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तारीकरण और एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के चलते कई जगहों पर हाईवे का यातायात सर्विस लेन पर परिवर्तित किया गया है। लेकिन इन सर्विस लेन पर अवैध पार्किंग लोगों के लिए जी का जंजाल बन रही है। सर्विस लेन पर बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए वाहन अक्सर जाम का कारण बनते हैं।
सर्विस लेन पर अवैध पार्किंग की वजह से राहगीरों को भी खासा परेशान होना पड़ता है क्योंकि उन्हें फुटपाथ पर चलने तक का रास्ता नहीं मिलता है। सर्विस लेने के किनारे दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके समाधान के लिए संबंधित विभाग की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पहले भी कई बार लोग समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं। लेकिन समस्या हल नहीं हुई।