फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : कठुआ में कुल 7.3 प्रतिशत रही आवेदकों की हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस कांस्टेबल (फोटोग्राफर) की भर्ती के लिए जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। रविवार को जिले के 23 केंद्रों पर हुई परीक्षा में उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 7.3 प्रतिशत ही रही।
विज्ञापन

इस कारण पूर्व में हुई भर्ती परीक्षाओं की तरह इस बार केंद्रों में पहले जैसी भीड़ नहीं दिखी। भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी और अतिरिक्त जिला उपायुक्त रंजीत सिंह ने बताया कि जिले में सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही। प्रशासन ने सेवा चयन बोर्ड के अधिकारियों के साथ मिलाकर व्यापक इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश लेने के लिए आवेदक लंबी कतारों में न लगें, इसके लिए पहले से ही बेहतर व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें