कठुआ। डुग्गन ब्लॉक में तैनात राइजिंग स्टार बेयनेट के सैनिकों ने ब्लॉक के 75 महत्वाकांक्षी उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया। इनमें से आठ टेरोटोरियल आर्मी (टीए) की भर्ती प्रक्रिया में सफलतापूर्वक चयनित हुए हैं।
सैनिकों ने इन्हें भर्ती परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल से लैसा किया। इस प्रशिक्षण में शारीरिक परीक्षण, चिकित्सा सलाह और लिखित परीक्षा शामिल थी, ताकि उम्मीदवार कठोर चयन मानदंडों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें। उम्मीदवारों ने बताया कि भारतीय सेना की ओर से प्रदान की गई सहायता ने उन्हें मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्थानीय लोगों ने भी सेना के इस प्रयास की सराहना की। उधर, सेना भविष्य के उम्मीदवारों को पोषण देने के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी भर्ती अभियानों में अपने समर्थन को जारी रखेगी।