फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, दूसरा कठुआ रेफर

Sun, 06 Apr 2025 12:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
धार सड़क पर शनिवार दोपहर बाद हुआ सड़क हादसा
विज्ञापन

बिलावर। धार सड़क पर शनिवार दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। सड़क हादसा शनिवार दोपहर बाद हुआ जब धार सड़क पर मांगर धरालता गांव में विपरीत दिशा से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जब लोगों को हादसे का पता चला तो दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल ले आए, जिनमें से एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की स्थिति को कठुआ रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान पंकज सिंह (30) निवासी पल्लन और घायल युवक की पहचान वंश ठाकुर (14) निवासी पल्लन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें