फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का एक और मामला

Sun, 06 Nov 2016 12:15 AM IST
kathua
विज्ञापन
स्वास्‍थ्य विभाग की टीम स्प्रे करती हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में शनिवार को डेंगू का एक और मामला सामने आया है। जम्मू के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीज के डेंगू पाजिटिव होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को फोन पर हासिल हुई, जिसके बाद शनिवार को विभागीय टीम ने शहर के वार्ड आठ में डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग की।
विज्ञापन


सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह से शुरू जिले में डेंगू के मरीजों के सामने आने का मामला नवंबर जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर के सांगड़ा ने बताया कि फोन पर उन्हें डेंगू के मरीज के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उसके निवास क्षेत्र के आसपास दवा का छिड़काव करवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मरीज इलाज करवाकर लौट चुका है। गौरतलब है कि अबतक सामने आए डेंगू पाजिटिव मरीजों में सबसे अधिक संख्या हटली  मोड़ से सामने आई थी, जिसके बाद जिला उपायुक्त ने विभाग को कड़े निर्देश जारी किए। वर्तमान में विभागीय टीम पूरे शहर में डोर टू डोर अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें