दियालाचक छलां मार्ग पर ट्रक के पलटने से ट्रक चालक की मौत हो गई। शुक्रवार रात हुए इस हादसे से एक बार फिर मार्ग की खस्ता हालत पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार ट्रक (जेके02एएफ-8021) जिसमें सरिया लोड था श्रीनगर की ओर जा रहा था लेकिन डिंगा अंब के पास खाई में गिर गया।
बारह फुट के रीब की खाई में गिरने से ट्रक चालक गौतम लाल निवासी जानीपुर जम्मू की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इस मार्ग से श्रीनगर को रोजाना हजारों ट्रक जाते हैं, लेकिन मार्ग खस्ताहाल होने से चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।