फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: फार्म के लिए भेड़ पालक को दिया एक करोड़

विज्ञापन
भेड़ पालक को एक करोड़ का चेक सौंपते विधायक संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
जिला भेड़ पालन विभाग की ओर से बुधवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन विधायक डॉ. भारत भूषण ने किया। विधायक ने इस माैके पर एक लाभार्थी को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इसमें 50 लाख रुपये की सब्सिडी शामिल है। यह राशि एचएडीपी योजना के तहत उन्नत नस्ल आधारित फार्म की स्थापना के लिए प्रदान की गई है। प्रशिक्षण में शामिल साै भेड़ पालकों को नवीनतम तकनीक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला भेड़ पालन अधिकारी डॉ. आरके मन्हास ने कहा कि यह प्रशिक्षण सेवा पर्व का हिस्सा है, जो स्वच्छता, डिजिटल सशक्तीकरण और सतत विकास की सामूहिक भावना को दर्शाता है। डॉ. मन्हास ने भेड़ पालन की नवीनतम तकनीक जिसमें नस्ल सुधार, पोषण, रोग नियंत्रण और डिजिटल प्रबंधन जैसे विषयों की जानकारी दी। विधायक डाॅ. भारत भूषण ने विभाग द्वारा भेड़ पालकों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराने के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें