पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 5.03 ग्राम हेरोइन बरामद किया। यह कार्रवाई थाना बिलावर की पुलिस टीम ने धार सड़क, धर्मकोट क्षेत्र में की। पुलिस ने बताया कि टीम ने धार रोड के पास धर्मकोट में नाका लगाया था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते देखा गया। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मखन दीन निवासी बबे, तहसील माजलता, जिला उधमपुर बताया। तलाशी में उसके पास से 5.03 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल बरामद हुआ। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।