हीरानगर। राजबाग थाना के अंतर्गत नाके के दौरान पुलिस ने ट्रक में अवैध ढंग से ले जाए जा रहे 11 मवेशियों को मुक्त कराया। ट्रक को जब्त कर पुलिस ने एक पशु तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
धलोटी और हरदो मुट्ठी के बीच एसएचओ अमित सांगडा ने टीम के साथ नाका लगा कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 11 मवेशी बरामद किए गए जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान शौकत अली निवासी जोड जुथियाना कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।