फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिपिंग कंटेनर से 11 मवेशी मुक्त कराए, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को नाके के दौरान राजबाग थाने की पुलिस ने एक शिपिंग कंटेनर से 11 मवेशियों को बरामद किया। इन पशुओं को अवैध ढंग से ले जाया जा रहा था। चालक को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर नाके के दौरान पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान शिपिंग कंटेनर लेकर जा रहे एक ट्राले (पीबी06एन 8666) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कंटेनर से 11 पशु बरामद किए गए। पुलिस ने ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान याकूब निवासी पुंछ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें