संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ पुलिस ने शहर से सटे कूके चक इलाके में लगभग 11.56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सिटी पुलिस थाने की टीम ने नियमित नाका जांच के दौरान एक संदिग्ध से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी रवि कुमार उर्फ लाडी निवासी चक द्राब खान, कठुआ उस समय चनग्रां से कूके चक की ओर जा रहा था। तलाशी लेने पर उससे 11.56 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संदर्भ में थाना कठुआ में एफआईआर संख्या 379/2024 के तहत 8/21/22/ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।