शहर से सटे कंडी क्षेत्र के गांव दिलवां में देर शाम हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक फिसलने से व्यक्ति ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृत व्यक्ति केहर सिंह (60) दिलवां का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार दिलवां के नजदीक बाइक से आ रहे केहर सिंह का नियंत्रण खो गया, जिससे बाइक फिसल गई। इसी दौरान ट्रैक्टर आ गया, जिसकी चपेट में आकर केसर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।