फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पीएसए के तहत पकड़ा कुख्यात अपराधी, उधमपुर जेल भेजा

Tue, 20 May 2025 12:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को पीएसए के तहत बिलावर से गिरफ्तार कर जिला जेल उधमपुर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार कुख्यात अपराधी इलाके में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।
विज्ञापन

सोमवार को बिलावर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत एक डोजियर तैयार कर उसे जिला मजिस्ट्रेट के पास भेजा गया, जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ हिरासती वारंट जारी कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना प्रभारी बिलावर की देखरेख में आरोपी को बिलावर इलाके से पकड़ लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसे जिला जेल उधमपुर भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद गुलजार पुत्र अब्दुल्ला निवासी धनु परोल तहसील बिलावर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें