सुकराला माता के दरबार में माथा टेकते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। ज्येष्ठ रविवार को सुकराला माता मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर में भक्तों की कतार लग गई। रविवार को माता सुकराला देवी भवन में सुबह पांच बजे आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। दोपहर तक सुकराला गांव में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इसके अलावा ज्येष्ठ रविवार को बिलावर उपमंडल स्थित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा।