बीस दिन पूर्व क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफार्मर को न बदलने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। बन्नू चक के ग्रामीणों ने दियालाचक बिलावर मार्ग को लगभग तीन घंटे तक जाम रखते हुए उपमुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी।
बिलावर विधानसभा क्षेत्र के अधीन पड़ते बन्नू चक गांव के लोगों के प्रदर्शन का नेतृत्व स्नेह लता और रंजीत सिंह ने किया।ग्रामीणों ने कहा कि पिछले बीस दिनों से इलाके में बिजली सेवा बाधित है। बिलावर के विधायक डा. निर्मल सिंह राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं और बिजली मंत्रालय भी उनके पास ही है।
यदि उनके विधानसभा क्षेत्र में बिजली की यह समस्या है और अन्य इलाकों में स्थिति को और बदतर होगी। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं। कई बार समस्या बताए जाने पर भी हल नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से गांव में पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है जिसके समाधान के लिए लोग पानी का टैंकर मंगवाकर गुजारा कर रहे हैं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में में विमला देवी, सीमा देवी, रोहित कुमार, रवि शर्मा, प्रदीप कुमार, शोभा देवी, अंजू देवी मौजूद रहे।