फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुट्ठी जागीर में पंद्रह दिन से बिजली नहीं, ट्रांसफार्मर खराब

Sun, 12 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
बिजली के लिए प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंद्रह दिन से बिजली संकट से परेशान गांव मुट्ठी जागीर के लोगों का गुस्सा शनिवार को बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कठुआ सब डिवीजन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विभागीय कार्यप्रणाली को कोसा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद विभागीय कर्मचारी ट्रांसफार्मर ठीक करने नहीं आए। इसके कारण शुक्रवार को वह काफी क्षतिग्रस्त हो गया था।  प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह उग्र रुख अपनाया जाएगा।

ओमकार शर्मा, संजीव वर्मा, मिंटू शर्मा, कृष्ण गोपाल ने कहा कि पंद्रह दिनों से लो वोल्टेज की समस्या थी। स्थानीय लाइनमैन से ट्रांसफार्मर देखने और बिजली लाइन की जांच करने के लिए कहा गया। इसके बावजूद एक बार भी कोई नहीं पहुंचा। विभागीय कर्मचारी से भी बात की गई तो वहां से भी नकारात्मक जवाब मिला।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव में 600 घर हैं। इतने के लिए सारा लोड 250 केवी के ट्रांसफार्मर पर ही डाला गया है।बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ है।

जब शनिवार को विभागीय अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने पांच दिन तक यह समस्या बने रहने की बात कही। लोगों ने कहा कि इस बारे में पहले ही विभाग को बता दिया था। इसके बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें