फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी निकेतन को हर सुविधा देने के निर्देश

Tue, 14 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
नारी निकेतन में सुविधाएं जांचते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नारी निकेतन में सुविधाओं की उठती आवाज के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है। सुविधाओं की कमी से होने वाली समस्याओं का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त मनमोहन सिंह सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने जरूरी दिशानिर्देश जारी किए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने समाज कल्याण विभाग के जिला अधिकारी और नारी निकेतन की इंचार्ज कर्मचारी के बीच चल रहे मतभेद को भी खत्म करने की कोशिश की। नारी निकेतन प्रबंधन का आरोप था कि अधिकारी उन्हें समय पर जरूरत के अनुसार सामान मुहैया नहीं कराते हैं।

नारी निकेतन की विभिन्न समस्याओं को लेकर पहले भी समाज कल्याण विभाग के जिला अधिकारी को बताया जा चुका है, लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकला है। गौरतलब है कि शहर के युवा संगठन ने नारी निकेतन में फैली असुविधाओं के विरोध में प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


जांच करने पहुंचे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को खानपान की व्यवस्था के साथ लोक निर्माण विभाग के सहयोग से इमारत की मरम्मत के निर्देश भी दिए। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को भी पेयजल सुविधा सही तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त ने बारहवीं तक की छात्राओं को शिक्षण सामग्री मुहैया करवाने को कहा। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी शिकायत मिलने पर डाक्टर को नारी निकेतन में इलाज मुहैया कराने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें