पंचायत अठून के तीन मोहड़े बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। इससे रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरपंच मोहिंद्र शर्मा, नूर आलम, नजीर अहमद, जूमा, मीर बख्श आदि ने बताया कि मोहड़ा पराली, कोड़ी और कोठू में आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई है।
तीनों मोहड़ों में करीब बीस घर होंगे। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से बिजली की कई बार मांग की गई, लेकिन हर बार अनसुना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लोगों को दीये की रोशनी में रात गुजारनी पड़ती है।
बरसात के दिनों में समस्याएं अधिक सामने आती हैं। आसपास के क्षेत्र में जंगल हैं। ऐसे में लोगों को शाम ढलते ही घर लौटना पड़ता है। उन्होंने बताया कि उनसे डेढ़ किलोमीटर दूर ललेरा मोहड़े में बिजली है।
जहां से बिजली पराली और अन्य मोहड़ों तक पहुंचाई जा सकती है। इसके बावजूद बिजली विभाग और जिला प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है। बिजली विभाग को यह समस्या गंभीरता से लेनी चाहिए।