फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गार्ड को लूटने वाले लुटेरों का नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सोमवार को बैंक के गार्ड से साढ़े छह लाख रुपये लूटने वाले लुटेरों का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इनकी धरपकड़ के लिए टीमें बनाकर छापे मारे जा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर भी मुआयना किया।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को जम्मू कश्मीर ग्रामीण बैंक का गार्ड शेरपुर बाला ब्रांच से हीरा नगर ब्रांच में राशि जमा करवाने के लिए बाइक पर जा रहा था। जांडी- हीरानगर मार्ग पर बासी गांव के नजदीक बाइक पर आए तीन लुटेरों ने उसे रोका और हाथापाई कर पैसे लूट कर ले गए। गार्ड मुकेश सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और बताया कि तीनों लुटेरों की पहचान नहीं हो पाई क्योंकि उन्होंने मुंह पर हेलमेट और मास्क पहन रखे थे। थाना प्रभारी यशपाल ने बताया कि धारा 323 और 382 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गंभीरता से मामले की जांच जारी है और हमारी टीमें लुटेरों की धरपकड़ के लिए दिन रात लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें